HomePunjabJalandharJalandhar News: PPR Market में Audi और Thar की टक्कर की CCTV...

Jalandhar News: PPR Market में Audi और Thar की टक्कर की CCTV आई सामने, परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पीपीआर मार्किट में विनय मंदिर के पास ऑडी और थार में टक्कर होने की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि ऑडी के साथ टक्कर के बाद थार सड़क किनारे पलट गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थार चालक के सदस्यों ने बताया कि घटना के बाद ऑडी चालक घायलों की मदद करने की बजाय मौके से फरार हो गया। हादसे में घायलों की पहचान तनवीर सिंह, अमरान, रॉकी और मीत दीप सिंह के रूप में हुई है। थार में सवार तनवीर सहित 4 स्पोर्ट्स खिलाड़ी मौजूद थे। वहीं मुकेरियां निवासी तनवीर सिंह घायल हो गया।

परिजनों का कहना है कि घटना को अंजाम देने के बाद ऑडी चालक चीमा चौक की ओर फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि इस मामले को लेकर थाना 6 में शिकायत दे दी गई है। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई में निष्पक्ष जांच ना करने के आरोप लगाए है। परिजनों का आरोप है कि जब उनके द्वारा थाना 6 के पुलिस कर्मियों से सरकारी सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑडी चालक का पता लगाने के लिए कहा गया तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें कहा कि वह खुद ही गाड़ी को ढूंढ लें। ऐसे में परिजनों ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

थार चालक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पीपीआर मार्केट से अपने घर की ओर लौट रहा था, तभी पीछे से आ रही ऑडी ने लापरवाही से उसे टक्कर मार दी। थार चला रहे युवक ने बताया कि पीपीआर मार्केट में अपना काम निपटाकर वापस आ रहा था। वह अपनी सामान्य गति में था, तभी अचानक एक तेज धमाका हुआ और उसकी गाड़ी बुरी तरह हिल गई। पीछे मुड़कर देखने पर पता चला कि एक ऑडी कार ने उसकी गाड़ी को पीछे से हिट किया है।  इस हादसे में महिंद्रा थार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि थार का रियर बम्पर पूरी तरह मुड़ गया और उसकी टेल-लाइट्स को नुकसान आया। थार चालक और वहां मौजूद चश्मदीदों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी चालक ने गाड़ी की रफ्तार और तेज कर दी और देखते ही देखते फरार हो गया।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -