Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: पॉश इलाके में हुई लूट की CCTV आयी सामने

Jalandhar News: पॉश इलाके में हुई लूट की CCTV आयी सामने

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (ens): दिनदहाड़े गोल्डन अस्पताल के पास व्यक्ति से अंगूठी छीन भागे युवकों के सीसीटीवी सामने आई है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि दो बाइक पर सवार होकर आए युवक रेहडी के पास खड़े होकर पेड़ के पीछे बातें करते नजर आ रहे है और एक युवक बाइक को स्टार्ट करके खड़ा हुआ नजर आ रहा है। 4-5 मिनट व्यक्ति को बातों में लेकर उससे अंगूठी लेकर बाइक स्टार्ट करके खड़े युवक के पीछे बैठकर भाग जाते हैं जिसके बाद व्यक्ति शोर मचाता है और आस पास के लोगों की मदद से युवकों को पकड़ने की कोशिश करता है।

बता दें कि मेनबरों चौक के पास 5 युवकों ने एक्टिवा और बाइक पर आकर एक व्यक्ति से दिनदहाड़े सोने की अंगूठी लूट ले गए थे। पीड़ित ध्यानचंद निवासी पठानकोट है, गोल्डन अस्पताल में इलाज करवाने आया था और भटूरे खाने के लिए रेहड़ी पर रुका था। इस दौरान लुटेरे रेहड़ी के पास आकर कैरमबोर्ड खेलने का नाटक करने लगे और अचानक अंगूठी छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों का पीछा किया लेकिन वह भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में दहशत का माहौल है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -