जालंधर, ENS: श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के संबंध में दिनांक 2 जनवरी 2026 शुक्रवार को विशाल नगर कीर्तन जालंधर शहर में निकाला जा रहा है। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मुहल्ला गोबिंदगढ़ जालंधर से आरंभ होकर एसडी कॉलेज-भारत सोडा फैक्ट्री-रेलवे रोड-मंडी फैटनगंज-गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन-मिलाप चौक-फगवाड़ा गेट-शहीद भगत सिंह चौक-पंज पीर चौक-खिंगड़ा गेट-गुरुद्वारा श्री सिंह सभा अड्डा हुशियारपुर-माई हीरा गेट-भगवान वाल्मीकि गेट-पाटेल चौक-सब्जी मंडी चौक-जेल चौक-बस्ती अड्डा चौक-भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक)-रैनक बाजार-मिलाप चौक की ओर होते हुए गुरुद्वारा श्री दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन पर पहुंचकर समापन करेगा। इस नगर कीर्तन में संतो-संगत की भारी उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए नगर कीर्तन के उक्त मार्ग पर कमिशनरेट पुलिस, जालंधर द्वारा दिनांक 02/01/2026 को सुबह 09:00 बजे से रात 10:00 बजे तक इन प्रमुख पॉइंट्स/चौकों से आवागमन को डायवर्ट किया गया है।

जारी आदेशों के अनुसार मदन फ्लोर मिल चौक, अलास्का चौक, टी-पॉइंट रेलवे स्टेशन, इकहरी पुली दमोरिया पुल, किशनपुरा चौक/रेलवे फाटक, दुआबा चौक/रेलवे फाटक, पटेल चौक, वर्कशॉप चौक, कपूरथला चौक, चिक-चिक चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर मोड़, फुटबॉल चौक, टी-पॉइंट शक्ति नगर, नकौदर चौक, स्काईलार्क चौक, प्रीत होटल मोड़, मखदूमपुरा गली (फुल्लांवाला चौक), प्लाजा चौक, कंपनी बाग चौक (पीएनबी चौक), मिलाप चौक, शास्त्री मार्केट चौक।
पुलिस ने वाहनों चालको और आम जनता से अपील की है कि दिनांक 2 जनवरी 2026 को आयोजित विशाल नगर कीर्तन को ध्यान में रखते हुए, नगर कीर्तन वाले उपर्युक्त निर्धारित मार्ग का उपयोग करने के बजाय वैकल्पिक लिंक मार्गों का उपयोग कर सहयोग प्रदान करें, ताकि ट्रैफिक जाम से बचा जा सके। इस संबंध में अधिक जानकारी और सहायता के लिए ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन नंबर 0181-2227296 पर संपर्क किया जा सकता है।