जालंधर, ENS: गोराया के गांव चक्क देसराज में सरपंच के पति परमजीत सिंह की मौत को लेकर लगातार मामले ने तूल पकड़ी हुई है। हालांकि देसराज की मौत को लेकर पहले सरपंच नीरू कौर ने कहा था कि उसके पति की हार्ट अटैक से मौत हुई। जिसके बाद गांव वासियों इस मामले की वीडियो जारी कर आरोप लगाए कि परमजीत सिंह की मौत गोली लगने से हुई। जिसके बाद पुलिस को दोबारा सरपंच नीरू ने बयान दिए कि गोली लगने से ही मौत हुई है। इस घटना को लेकर एसएसपी हरकंमल सिंह खख ने बताया ने उन्होंने 3 सदस्य कमेटी गठित की है।
इस घटना को लेकर 3 सदस्य कमेटी ने कार्रवाई करते हुए 17 फरवरी को एनआरआई की बेटी की जागो में हवाई फायरिंग करने वाले हर ईमान दीप सिंह वासी बड़ा शाम पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हर ईमान दीप सिंह से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। फायरिंग में इस्तेमाल रिवॉल्वर को लेकर पूछताछ की गई तो उसने खुलासा किया है कि उसके पास कोई लाइसेंस नहीं है। फायरिंग में इस्तेमाल रिवॉल्वर उसके दोस्त का था। उसके पास लाइसेंस है। आरोपी ने माना कि वह फंक्शन में अपना रौब दिखाने के लिए रिवॉल्वर से हवाई फायर कर रहा था, लेकिन वह अभी जुबान नहीं खोल रहा है कि परमजीत की मौत उसके द्वारा चलाई गोली से हुई थी।
पुलिस यह भी पूछताछ कर रही है कि अगर मौत गोली से हुई थी तो उसकी फैमिली 5 दिन तक क्यों चुप रही। वह पहले क्यों कह रही थी कि मौत हार्ट अटैक से हुई है। पुलिस अब आरोपी के दोस्त को भी केस में नामजद करेगी। उधर, आरोपी के पकड़ में आने को लेकर देर रात तक चुप्पी साधे हुए है। नीरू कौर के रविवार को खुलासे के बाद पुलिस ने परमजीत की चिता की राख की जांच की थी। पुलिस ने राख को अच्छी तरह से खंगाल मारा, लेकिन चला हुई गोली सिक्का नहीं मिला। पुलिस आरोपी हर ईमान दीप सिंह को गिरफ्तार करके उससे पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।