Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: Shri Dookhniwaran Sahib Gurdwara को लेकर गर्माया मामला, कमेटी पर...

Jalandhar News: Shri Dookhniwaran Sahib Gurdwara को लेकर गर्माया मामला, कमेटी पर व्यक्ति ने लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नवांशहर में स्थित Shri Dookhniwaran Sahib Gurdwara की प्रंबंधक कमेटी को लेकर मामला गरमा गया है। इस दौरान गांव झिगड़ा के रहने वाले हरदीप सिंह उर्फ दीपा ने प्रेस वार्ता के दौरान कमेटी को लेकर गंभीर आरोप लगाए है। व्यक्ति ने भिंदा प्रधान और जीत खजानची सहित अन्य व्यक्तियों पर आरोप लगाए है। व्यक्ति ने कहा कि इस मामले को लेकर वह थाने में शिकायत भी दे चुका है। व्यक्ति ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि शहीद भगत सिंह नगर में Shri Dookhniwaran Sahib Gurdwara को 1906 में स्थापित किया गया था।

व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि मौजूदा कमेटी पिछले 40 से 50 साल पर गुरुद्वारा साहिब पर काबिज है। इस दौरान उन्होंने कमेटी के प्रधान और खजानची पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गुरुद्वारा साहिब में लंगर, बेअदबी और नशे के मुद्दे को लेकर व्यवस्था ठीक ठंग से नहीं की जा रही। आरोप है कि गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में गांव का एक व्यक्ति शराब और नशे का सेवन करके सो रहा है। लेकिन कमेटी को मामले के बारे में जानकारी देने के बावजूद कमेटी द्वारा व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

ऐसे में व्यक्ति ने पिछले 40 से 50 साल से सेवा कर रही कमेटी को बदलने की अपील की है। व्यक्ति ने कहा कि कमेटी को बदलकर नई कमेटी का गठन किया जाना चाहिए। व्यक्ति ने गुरु घर के ग्रंथी पर सही ढंग से सेवा ना करने के आरोप लगाए है। व्यक्ति का आरोप है कि गुरु घर में ग्रंथी 16 घंटे में से 4 घंटे भी सही ढंग से सेवा नहीं करता। व्यक्ति का आरोप है कि कुछ दिन पहले प्रसाद्ध में से चूहे की पोटी निकलने का मामले को लेकर ग्रंथी को बताया गया था। आरोप है कि इस दौरान संगत के साथ गलत व्यवहार किया गया। व्यक्ति ने बताया कि उसने इस मामले को लेकर एसएसपी बंग, डीएसपी रीडर बलबीर सिंह, एसएसपी नवांशहर और एसएचओ मुकंदपुर को शिकायत भी दी थी, लेकिन व्यक्तियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस दौरान व्यक्ति ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि कमेटी को पिछले 10 सालों का 20 से 25 लाख का हिसाब गांव वासियों को देना होगा। आरोप है कि एनआरआई द्वारा गुरु घर में कुछ जगह दान दिया गया था, जिसकी उस दौरान अरदास भी हुई थी। आरोप है कि लेकिन उसकी तोड़फोड़ करवा दी गई। इस दौरान व्यक्ति ने पुलिस प्रशासन और कमेटी पर मिलीभुगत के आरोप भी लगाए है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -