Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: PPR Mall में Amritsar रसोई संचालक पर केस

Jalandhar News: PPR Mall में Amritsar रसोई संचालक पर केस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः पीपीआर मॉल स्थित एक अमृतसर रसोई रेस्टोरेंट मालिक देर रात ग्राहकों को खाना परोस पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के आदेशों की उल्लंघन कर रहा था, जिसके चलते थाना सात की पुलिस ने रेस्टोरेंट चालक मानव अरोड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि बीती रात एएसआई बलविंदर पाल पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान विशेष मुखबिर ने उन्हें एक वीडियो भेजा, जिसमें सामने आया कि पीपीआर मार्केट स्थित अमृतसरी रसोई रेस्टोरेंट का मालिक मानव अरोड़ा आधी रात बाद भी ग्राहकों को खाना-पीना परोस रहा है।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा तो रेस्टोरेंट खुला मिला और बाहर टेबल लगाकर ग्राहक मौजूद थे। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक मानव अरोड़ा के खिलाफ आईपीसी की धारा 223 के तहत मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर के आदेशों के अनुसार रात 11 बजे के बाद किसी भी रेस्टोरेंट को खुला रखने या ग्राहकों को सेवा देने की इजाजत नहीं है। यदि भविष्य में भी कोई इस आदेश की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -