St. Joseph स्कूल के 2 बच्चे घायल
जालंधर, ENS: महागनर के मॉडल टाउन में स्थित गोल मार्किट भीषण सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार विनय मंदिर के पास कार और एक्टिवा में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में सेंट जोसेफ स्कूल के 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से ओर्थोनोवा अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
बताया जा रहा है कि कार सवार महिला स्कूल से बच्चों को छोड़कर आ रही थी। इस दौरान एक्टिवा पर सवार सेंट जोसेफ स्कूल के 2 बच्चे जा रहे थे। गोल मार्किट में एक्टिवा और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। वहीं एक्टिवा और कार के परखच्चे उड़ गए। बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।