Punjab Govt AD
HomeBreaking NewsJalandhar News: क्या रवनीत बिट्टू बन सकते है भाजपा के पंजाब प्रधान,...

Jalandhar News: क्या रवनीत बिट्टू बन सकते है भाजपा के पंजाब प्रधान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बिट्टू की प्रधानगी को लेकर हरजीत ग्रेवाल और राजकुमार वेरका का आया बयान

जालंधर, ENS: केंद्रिय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू बीते दिन जालंधर दौरे पर थे। इस दौरान बिट्टू पूर्व मंत्री मनोरजंन कालिया के घर पहुंचे। जहां भाजपा की ओर से सुशील रिंक, शीतल अंगुराल, कर्मजीत कौर, राकेश राठौर, सुशील शर्मा सहित कई दिग्गज उपस्थित हुए। इस दौरान बिट्टू ने कहाकि पंजाब में 2027 के चुनावों को लेकर वह भाजपा लीडरशीप से मीटिंग करने आए है। जिसके बाद रवनीत बिट्टू की सुशील रिंकू, मनोरंजन कालिया, कर्मजीत कौर और सुशील शर्मा कार में सफर करने की वीडियो सामने आई।

इस वीडियो में सुशील रिंकू जहां रवनीत बिट्टू के जालंधर दौरे को लेकर उत्साहित दिखाई दे रहे है। वहीं उन्होंने बातों ही बातों में कहाकि रवनीत बिट्टू की लीडर में भाजपा आगे बढ़ेंगी। उन्होंने कहाकि भाजपा की सीनियर लीडरशीप के साथ युवा कार्यकर्ता भी रवनीत बिट्टू की तारीफ कर रहा है। रिंकू ने कहा कि रवनीत बिट्टू की लीडरशीप में भाजपा तरीकी करेंगी। वहीं रवनीत बिट्टू ने भी सुशील रिंकू का आभार व्यक्त किया। सुशील रिंकू के इस बयान के बाद अब कयास लगाए जा रहे है कि भाजपा हाई कमांड पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान जल्द ही रवनीत बिट्टू को सौंप सकती है।

दरअसल, इससे पहले भी सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू केे बीच तकरार को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी। उस दौरान सुनील जाखड़ के इस्तीफे की भी चर्चा जोरों पर थी। हालांकि भाजपा हाईकमांड ने सुनील जाखड़ के इस्तीफे का खंडन किया था ओर कहा था कि सुनील जाखड़ ने इस्तीफे को लेकर बातचीत की थी। उन्होंने औपचारिक तौर पर इस्तीफा नहीं दिया है। वहीं अब रिंकू द्वारा रवनीत बिट्टू की अगुवाई में लीडरशीप की तारीकी को लेकर की गई बात को लेकर एक बार फिर से भाजपा प्रधान के पद को लेकर मुद्दा गरमा गया है।

हालांकि की सुनील जाखड़ ने इस्तीफे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी,लेकिन भाजपा इस्तीफे होने की बात नकार रही थी।वही सुनील जाखड़ भी एक्टिव कम दिखाई दे रहे है। सूत्र बताते है की सुनील जाखड़ की जगह जल्द ही पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जल्द ही रवनीत बिट्टू बनाया जायेगा। एक तरफ रवनीत बिट्टू लगातार विरोधियों पर निशाना साध रहे है और पंजाब में एक्टिविटी और बयानबाजी से भाजपा हाई कमांड बिट्टू से काफी प्रभावित है। सांसद चुनाव हारने के बाद भी बिट्टू को केंद्रीय मंत्री बनाया गया था और अब उन्हें जल्द ही बीजेपी पंजाब प्रदेश अध्यक्ष की कमान दे सकती है।

वहीं इस मामले को लेकर राजकुमार वेरका का बयान सामने आया है। इस दौरान राजकुमार वेरका ने बिट्टू पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नफरत भरी बाते कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिट्टू बार-बार किसानों के बारे में गलत बोल रहा है, वहीं दूसरी ओर चर्चा चल रही है बिट्टू को भाजपा पंजाब प्रधान बना सकती है। है। उन्होंने कहा कि बिट्टू के पंजाब प्रधान बनने से पंजाब में आपसी भाईचारे की सांझ टूटेगी। उन्होंने कहा कि बिट्टू को प्रधान बनाने से पंजाब में दहशत का माहौल बनेगा। ऐसे में बिट्टू को चाहिए पहले वह अपनी आदतों को सुधारे और उसके बाद वह ऐसी बाते करें।

वहीं भाजपा नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि पंजाब प्रधान को लेकर कार्यकर्ता काफी जल्दबाजी कर लेते है। उन्होंने कहा कि उन नेताओं को एक बात समझ लेनी चाहिए कि हमारी केंद्रिय लीडरशीप काफी समझदार है और वह काफी सोच समझकर पार्टी के हित में फैसले लेगी। ग्रेवाल ने कहा कि 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार आ रही है। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ भी पार्टी के साथ ही रहेंगे ओर इस समय प्रधान भी वही है। ग्रेवाल ने भाजपा प्रधान के बयान पर किसी नेता का नाम लिए बिना आगह किया कि हमारा जो काम है हम वह करें। उन्होंने कहा कि हमने पार्टी को मजबूत करने के लिए अभी कई काम करने है। उन्होंने कहा कि हमे पार्टी प्रधान को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है, यह काम केंद्र है। ग्रेवाल ने कहा कि भाजपा प्रधान को लेकर केंद्र हमारे से सलाह करेंगी तो वह उन्हें उसके बारे में बता देंगे, लेकिन अभी मौजूदा सुनील जाखड़ भाजपा पार्टी के प्रधान है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -