Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे De-Addiction Center, Grenade हमले को लेकर कही...

Jalandhar News: स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे De-Addiction Center, Grenade हमले को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः पंजाब में सेहत सुविधाओं की जांच के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान मंत्री डा. बलबीर सिंह हमेशा ही प्रयासरत रहते हैं। वह विभिन्न अस्पतालों का दौरा कर उनकी व्यवस्था की जांच करते हैं। इसी के चलते डा. बलबीर सिंह जालंधर के सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र का दौरा किया और सिविल अस्पताल में दी जा रही सेवाओं का भी जिक्र किया। इस दौरान उनके साथ डीसी जालंधर हिमांशु अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, एसएसपी और अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद थे।

डा. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब को नशा से मुक्त करने के लिए आम आदमी पार्टी पुरजोर कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों पर नशे के खिलाफ युद्ध अभियान चलाया गया है जिसके चलते कई नशा तस्करों पर पुलिस और प्रशासन की गाज गिरी है।

साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी द्वारा अपने गुंडों से जालंधर सहित पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में किए जा रहे ग्रेनेड हमले की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी ड्रोन के जरिए पंजाब में नशा भेज रहे हैं लेकिन जब से पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ी है तब से पाकिस्तान के ड्रोन बेकाबू हो गए हैं जिस कारण उनकी तरफ से अब ग्रेनेड हमलों जैसी नापाक साजिशें रची जा रही हैं जिससे पंजाब का माहौल खराब हो सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -