जालंधर, ENS: पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन की तरफ से सोमवार को अपनी मांगों को लेकर रोष जाहिर किया। इस दौरान जालंधर के डिपो में कर्मियों द्वारा गेट रैली की गई। इस दौरान यूनियन नेता ने कहा कि आज उनके द्वारा गेट रैलियां की जा रही है। उनका कहना है कि किलोमीटर स्कीम के लिए टेंडर को लेकर लगातार प्रशासन के समक्ष मांग रखी जा रही है। टेंडर के तहत प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर बसें चला सकते हैं और रोडवेज़ वर्कफ़ोर्स में से सिर्फ़ कंडक्टर को रखा जाएगा। इस मामले को लेकर कई बार मीटिंग भी हो चुकी है।
जिसके बाद कोई हल ना निकलने के बाद आज कर्मियों द्वारा गेट रैली की जा रही है। इसी के साथ कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्स कर्मचारियों को स्पेशल कैडर पॉलिसी 2023 को लेकर मांग शामिल है। इस मौके पर उन्होंने यूनियन की अन्य मांगों को भी दोहराया। यूनियन नेताओं का कहना है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, परिवहन विभाग को मजबूत करने और किसानों, मजदूरों व कर्मचारियों की मांगों का समाधान जल्द किया जाए।
