जालंधर: पंजाब भर में एलपीजी गैस को लेकर लोगों को अपनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ताजा मामला आदर्श नगर में स्थित Bolina Gas Agency से सामने आया है। जहां गैस एजेंसी पर ग्राहकों ने गैस कम मात्रा में देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर महिला ने एक रिकॉर्डिंग भी जारी की है। जिसमें पहले गैस एजेंसी के कर्मी द्वारा सिलेंडर अगले दिन देने की बात कही गई। महिला ने बताया कि आज सुबह वह गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए पहुंच गई। इसके बाद उसने गैस एजेंसी के कर्मचारी दूसरी रिकॉर्डिंग सुनाई। रिकॉर्डिंग में गैस एजेंसी का कमी पहले दफ्तर में महिला के आने के बारे में पूछता है और उसके बाद सिलेंडर देने से मना कर देता है।
इसी तरह अन्य ग्राहकों द्वारा भी सिलेंडर में गैस कम होने के आरोप लगाए गए हैं। गैस एजेंसी के बाहर लोगों द्वारा हंगामा होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। हैरानी की बात यह है कि गैस एजेंसी के कर्मियों द्वारा ही पहले पुलिस को एजेंसी के बाहर लोगों द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस के सामने ही गैस एजेंसी के कर्मी दफ्तर को ताला लगाकर मौके से चले गए।
इस मामले को लेकर जब पुलिस अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें गैस एजेंसी की ओर से हंगामे की सूचना मिली थी। इसके बाद में मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है की दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है, जहां दोनों पक्षों से बातचीत की जाएंगी। लेकिन जब पुलिस अधिकारी से गैस एजेंसी द्वारा ताला लगाकर मौके से जाने के बारे में पूछा गया तो पुलिस अधिकारी ने चुप्पी साद ली।
लोगों के ना एक तरफ प्रशासन द्वारा गैस एजेंसियों को लोगों को सिलेंडर प्राप्त मात्रा में देने के निर्देश जारी किए गए लेकिन दूसरी ओर एक गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। ऐसे में देखना है कि गैस एजेंसी के खिलाफ प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।