जालंधर, ENS: जालंधर-पठानकोट में गांव कुराड़ी में व्यक्ति छप्पर में गिर गया। बताया जा रहा है कि किशनगढ़ थाने के अधीन आते पर गांव में बने छप्पड़ में व्यक्ति के गिरने से रोड पर भारी जाम लग गया। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करके बिना युवक को बरामद किए वापिस लौट गई। जिसके बाद परिवार द्वारा खुद जेसीबी मंगवा छप्पड़ की छानबीन की तो युवक का शव बरामद हुआ। इस घटना को लेकर लोगों ने भारी रोष पाया गया। जिसके बाद लोगों ने युवक का शव सड़क पर रखकर रोष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
लोगों द्वारा प्रदर्शन किए जाने को लेकर सड़क पर भारी जाम लग गया। जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी इस छप्पर में 2 लोग गिर चुके हैं। वहीं प्रदर्शन से सड़क पर भारी जाम लगने की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने परिवार को बनती कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और धरना समाप्त करवाया। वहीं पुलिस द्वारा जाम को खुलवाया जा रहा है, लेकिन वाहनों की लंबी कतारें अभी भी जारी है।