करतारपुर: कपूरथला-करतारपुल रोड़ पर स्थानीय पुलिस ने गंव फाजलपुर के पास सड़क के किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। महिला की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। महिला के शव को 72 घंटे पहचान के लिए सिविल अस्पताल में रखा गया है।
राहगीर द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक मृतक महिला के बायां हाथ का कलाई पर दिल की तस्वीर के साथ अंग्रेजी में बावा लिखा है और ए. के 47 की तस्वीर भी है। महिला ने ट्रैक सूट जैसा नेवी ब्लू कलर नाइट सूट पहना हुआ है। मृतक के पास के कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि 72 घंटे बाद में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।
