HomePunjabJalandharJalandhar News: इस इलाके में हुई खूनी झड़प, चले तेजधार हथियार, 2...

Jalandhar News: इस इलाके में हुई खूनी झड़प, चले तेजधार हथियार, 2 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: 120 फुटा रोड पर गुंडागर्दी का एक खौफनाक मंजर सामने आया है, जहां आपसी रंजिश के चलते करीब 15-20 हमलावरों ने तेजधार हथियारों से एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसके सिर पर गहरे घाव आए हैं। जिसके बाद अस्पताल में उसे करीब 15-21 टांके लगे हैं। हमलावरों ने दात, किरच और अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। पीड़ित युवक ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ खड़ा था, तभी अचानक बस्ती गुइयां और आसपास के इलाकों के रहने वाले करीब 15 से 20 युवकों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों की पहचान चिंटू, रोहित, अभी शर्मा, रवि बंडा और बॉबी के रूप में हुई है।

हमलावरों ने आते ही बिना किसी बातचीत के पीड़ित पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। पीड़ित के अनुसार, हमलावरों के पास दात और अन्य तेजधार हथियार थे। एक हमलावर ने उसके सिर पर दात से जोर से प्रहार किया, जिससे वह वहीं गिर गया और खून से लथपथ हो गया। हमले के पीछे मुख्य कारण कुछ दिन पहले हुई एक मामूली बहस और पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पीड़ित ने बताया कि ‘राया’ नाम के एक युवक के साथ उसकी चार-पांच दिन पहले बहस हुई थी, जिसका बदला लेने के लिए इस हमले को अंजाम दिया गया। घायल युवक के परिजनों और हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया है।

मौके पर मौजूद परिजनों का कहना है कि इलाके में गुंडागर्दी और नशे का बोलबाला बढ़ता जा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतने व्यस्त रोड पर जहां हर समय लोगों की आवाजाही रहती है, वहां अपराधी बेखौफ होकर हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज करवा दी है। हालांकि, परिवार का कहना है कि वे सुबह सीपी (पुलिस कमिश्नर) साहब के सामने पेश होकर सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे और अपना मेडिकल करवाएंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -