जालंधर, ENS: बस्ती शेख में देवी सहाय स्कूल में छात्रों में झड़प होने की घटना सामने आई है। जहां एक छात्र ने दूसरे छात्र के सिर पर कड़ा मारकर उसका सिर फोड़ दिया गया। घटना में घायल छात्र को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां बच्चे का उपचार चल रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बच्चे के पिता सुरिंदर कुमार ने बताया कि अस्पताल में बेटे के सिर पर 6 टांके लगे है।
पिता का आरोप है कि सिख युवक द्वारा मोटा कड़ा पहना हुआ था जो उसने बेटे के सिर पर मार दिया। पिता ने कहाकि बेटे को दोस्त ने उसे बताया कि छात्र ने उसकी बहन को गालियां निकाली है। जिसके बाद वह छात्र से गालियां निकालने के बारे में पूछने गया तो उस पर कड़े से हमला करके सिर फोड़ दिया गया। घटना की शिकायत पीड़ित परिवार ने पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस ने पीड़ित परिवार को बयानों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बेटे की माता ने कहा कि वह और उसका पति नौकरी करते है। बेटी और बेटा दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते है।
ऐसे में वहां पर आज सिख युवक द्वारा बेटे के सिर पर नुकीला कड़ा मारकर सिर फोड़ दिया गया। घटना में थाना 5 की पुलिस द्वारा मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहाकि बेटे का 15 सितंबर को बर्थडे था और उस दिन वह ब्रेसलेट पहनकर स्कूल गया था। जहां स्कूल के टीचर द्वारा ब्रेसलेट उतार दिया गया था, लेकिन दूसरी ओर इतने मोटे कड़े नहीं उतारे जा रहे। परिवार का आरोप है कि स्कूल प्रिंसपल और टीचर के सामने यह घटना हुई है। जिसको लेकर परिवार द्वारा अब पुलिस थाने में कार्रवाई करवाई जा रही है।
