Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: डेयरी चालकों और चारा प्रधान में हुई खूनी झड़प, कई...

Jalandhar News: डेयरी चालकों और चारा प्रधान में हुई खूनी झड़प, कई घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: डेयरी चालकों और चारा प्रधान में खूनी झड़प होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गोबर प्लांट लगाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। जिसमें डेयरी चालकों द्वारा चारा प्रधान बलविंदर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए। बताया जा रहा है कि जमशेर के चारा मंडी में विवाद इतना बढ़ गया है कि घटना स्थल पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। डेयरी चालकों का चारा मंडी के प्रधान पर आरोप है कि उसने प्राइवेट कंपनी से गोबर प्लांट लगाने के लिए पैसे लिए है।

डेयरी चालकों का कहना है कि इसमें उनका कोई लेना देना नहीं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि प्रधान ने डेयरी चालकों पर हमला कर दिया। इस घटना में ड्राइवर सहित 3 से 4 लोग घायल हुए है। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया है कि दोनों पक्षों में तेजधार हथियार से हमला किया गया। मामले की जानकारी देते हुए डेयरी चालक ने कहा कि उन्हें मंडी के मसले को लेकर चारा मंडी के प्रधान द्वारा बुलाया गया था। इस दौरान उन्हें सामान पीछे करने के लिए कहा गया क्योंकि यहां पर उन्होंने गोबर गैस प्लांट लगाना है।

आरोप है कि बलविंदर सिंह, जैमल सिंह, जुगल प्रीत सिंह सुखप्रीत सिंह सहित 10 से 11 लोगों ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मंडी को चारा मंडी के प्रधान द्वारा मंडी को शिफ्ट किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि डेयरी चालको सहित 5 गांव के वासियों ने इसका विरोध किया है। लेकिन उसके बावजूद वह अकेला मंडी को शिफ्ट करने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि वह तो बैठकर मामले को सुलझाने के लिए बैठे थे। घटना संबंधी पुलिस को शिकायत दे दी गई है। हादसे में अर्जुन सिंह का ड्राइवर, मुंशी सहित 2 अन्य लोग घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसमें एक की हालत गंभीर है, हादसे में व्यक्ति की उंगलियों पर गहरी चोटे आई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -