जालंधर (ens): बीजेपी पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष और पठानकोट से विधायक अश्विनी शर्मा महिंदर सिंह केपी के घर दुःख व्यक्त करने पहुँचे। जहा शर्मा द्वारा परिवार के साथ शोक सांझा किया गया। इस मौके पर अश्विनी शर्मा ने कहा कि इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूटा है। वह परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि परिवार को इस घड़ी से निकलने की शक्ति दें।
राहुल गांधी के पंजाब दौरे और बाबा बुढ्ढा जी गुरुद्वारे में राहुल गांधी को दिए सिरोपे के बाद SGPC द्वारा नोटिस और सज़ा जारी किए जाने पर बोलते हुए अश्विनी शर्मा ने कहा कि वैसे तो यह धार्मिक मामला है। बीजेपी इस मामले पर नहीं बोलती, पर उन्होंने पूछा कि क्या पंजाबी 1984 के कत्लेआम को भूल जाएंगे?
