जालंधर, ENS: महानगर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट फेज-2 में दिन दहाड़े लूट की घटना सामने आई है। जहां एचडीएफसी बैंक के बाहर कार सवार दपंति से लाखों की नगदी से भरा बैग लेकर लुटेरे फरार हो गए। घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि पति कार पार्क कर रहे थे। इस दौरान उसके हाथों में नगदी से भरा बैग मौजूद था।
महिला ने कहा कि बाइक पर सवार 2 युवक आए और उन्होंने उसके हाथों पर नुकीली चीज चुबो दी। जिसके बाद वह उससे 19.10 की नगदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। महिला ने कहा कि उसने बाइक सवारों का कार से पीछा भी किया, लेकिन बाइक सवार फरार हो चुके थे। महिला ने कहा कि दोनों युवकों ने फेस कवर किए हुए थे। महिला ने कहा कि उनकी आर्टिफिशयल ज्वैलरी की दुकान है। महिला ने कहा कि बैंक के दौरान जब वह वापिस लौट रहे थे तो कोई उनके पीछे नहीं लगा था और ना ही उनकी किसी के साथ दुश्मनी है।
आज सुबह दोनों पति-पत्नी विजय नगर फुटबॉल चौक पर स्थित बैंक से 17.10 लाख कैश लेकर आए थे और 2 लाख घर से लेकर आए थे। उन्होंने यह नगदी किसी को देनी थी। लेकिन घटना के दौरान जब पति कार पार्क कर रहे थे, तभी लुटेरों द्वारा आकर घटना को अंजाम दिया गया। वहीं महिला के पति रामानंद ने कहा कि वह कार पार्क कर रहा था। इस दौरान पत्नी ने कार का दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया और कहा कि उससे नगदी से भरा बैग छीनकर बाइक सवार 2 युवक फरार हो गए।
पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंचे थाना 7 के एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि आज सुबह ही शहर में लक्की ओबरॉय का कत्ल हुआ था। इस घटना के कुछ घंटे बीत जाने के बाद शहर में 19.10 लाख की लूट की घटना सामने आई है।
