Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: Gemini App से 3D फोटो का बड़ा क्रेज, पुलिस ने...

Jalandhar News: Gemini App से 3D फोटो का बड़ा क्रेज, पुलिस ने लोगों को किया सावधान, हो सकता है बड़ा नुकसान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: Google Gemini का हाल ही में Nano Banana AI टूल रोल आउट हुआ है। इस टूल के जरिए यूजर्स 3D Figurine क्रिएट कर रहे हैं। गूगल के इस एआई फीचर का Gen Z यूजर्स के बीच जबरदस्त क्रेज है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स Facebook, WhatsApp, Instagram आदि पर ये 3D Figurine खूब वायरल हो रहे हैं। यूजर्स अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इन 3D इमेज को पोस्ट कर रहे हैं।

यह गूगल का नया AI टूल आपकों सकंट में डाल सकता है। ऐसे में देहाती पुलिस ने गूगल के नए AI टूल को लेकर लोगों को सावधान रहने की अपील की है और लोगों को जरूरी सूचना दी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इन छोटे शाइनी और कार्टून जैसे दिखने वाले फिगरिन्स को इंस्टाग्राम और एक्स पर लोग खूब शेयर कर रहे हैं लेकिन इससे आप बड़े खतरे में पड़ सकते है। उन्होंने कहा कि आज कल जो Gemini App ट्रैंड में चल रही है, जो गूगल की एप्प है।

जिसमें आप अपनी फोटो 3d करने के लिए इस्तेमाल कर रहे है, वो आपके लिए बड़ा खतरा साबित कर सकती है। क्योंकि Gemini App की Term and condition में लिखा गया है कि वो आपकी फोटो Training Purpose के लिए इस्तेमाल कर सकते है। ऐसे में आपका पर्सनल डाटा लीक हो सकता है, फोटो का गलत इस्तेमाल कर सकते है, साइबर क्राइम, फ्रॉड हो सकता है। ऐसे में निवेदन है कि आप कोई भी Gemini एप्प का इस्तेमाल ना करें ताकि आपके साथ कोई बड़ा धोखा ना हो जाएं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -