HomePunjabJalandharJalandhar News: इलाके में साईकिल चोर काबू, बोला- बाहर देने पड़ते पैसे,...

Jalandhar News: इलाके में साईकिल चोर काबू, बोला- बाहर देने पड़ते पैसे, जेल में मिलता Free खाना, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: श्री देवी मंदिर चैरिटेबल अस्पताल के पास बीते दिन साईकिल चोरी की घटना सामने आई थी। घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। हैरानी की बात यह है कि आज एक बार फिर चोर उसी गली में पहुंच गया। लेकिन लोगों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को काबू कर लिया और उसे खंभे से बांध दिया। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार गौतम गुप्ता ने कहाकि उसकी दुकान के कर्मी की चंद मिनटों में साईकिल लेकर चोर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में चोर की तस्वीर आ गई और उसने मार्किट में वायरल कर दी।

गौतम ने बताया कि आज चोर दोबारा आया और लड़के ने उसे आवाज दी। जिसके बाद चोर मौके से साईकिल सहित फरार हो गया। लड़के ने अन्य साथी के साथ मिलकर चोर का पीछा किया और साईकिल सहित काबू कर लिया। चोर ने शराब का सेवन किया हुआ है। जब उससे साईकिल चोरी के बारे में पूछा तो कहने लगा कि वह घर के लिए लेट हो रहा था, इसलिए साईकिल लेकर चला गया। इस दौरान उसे कहा गया कि वह उसे बता देता और वह खुद उसे ई-रिक्शा में घर छोड़ देता।

चोर रंधावा का रहने वाला है और बब्बू नाम है। हालांकि चोर से बरामद आधार कार्ड में पता चला कि काला बेई का रहने वाला है। चोर को जब पुलिस से हवाले करने के लिए कहा तो कहने लगा कि उसे पुलिस का कोई खौफ नहीं है। बल्कि पुलिस उसे खाना खिलाएंगी। चोर ने कहाकि बाहर उसे पैसे देकर खाना मिलता है, लेकिन जेल में उसे फ्री खाना मिलता है। ऐसे में उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। इस दौरान चोर से साईकिल भी बरामद कर लिया गया है। चोर ने कहा कि व्यक्ति को छुरी मारने के मामले में वह पहले भी जेल जा चुका है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -