जालंधर, ENS: वडाला चौक के पास फ्रैंड्स कालोनी में 2 बाइकों पर सवार 4 व्यक्तियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। जहां पहले बाइक सवार 2 व्यक्ति आए, जो खुद को नगर निगम अधिकारी बता रहे थे। इस दौरान घर के बाहर धूप सेंक रहे दंपति से 11 हजार की ठगी मारी गई। दरअसल, कपूर परिवार की महिला नीरू कपूर ने बताया कि वह पति के साथ घर के बाहर धूप सेंक रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार 2 व्यक्ति आए और खुद को नगर निगम के कर्मी बता रहे थे। महिला ने बताया कि दोनों कर्मियों ने कहा कि उनसे घर में पानी की समस्या तो नहीं है।
सावधान ! नगर निगम के कर्मी बताकर दपंति से ठ*गे हजारों रुपए देखें CCTV#FraudAlert #FakeMunicipalStaff#CoupleCheated #CCTVFootage pic.twitter.com/NrirL0e8Ew
— Encounter India (@Encounter_India) January 6, 2026
इस दौरान महिला ने मना कर दिया और उसके बाद कहने लगे वह सीवरेज की सफाई करने के लिए आए है और दपंति द्वारा मना करने पर दोनों आपस में बाते करने लगे। इस दौरान कुछ देर बाद 2 अन्य बाइक सवार कारपेट लेकर आ गए और दपंति से कारपेट खरीदने के लिए कहने लगे। महिला ने कहा कि उन्होंने कारपेट खरीदने से मना कर दिया। जिसके बाद नगर निगम के कर्मी और कारपेट बाइक सवार आपस में बातें करने लग गए।
इस दौरान नगर निगम कर्मी ने उससे सारे कारपेट खरीदने के लिए कहा और उसके बदले में 11 हजार में दोनों में डील हो गई। महिला ने कहा कि वह पति के साथ धूप में बैठी हुई थी। इस दौरान नगर निगम कर्मी ने कहा कि उसके पास 2 हजार रुपए है और वह अभी पास में अपने घर से पैसे लेकर आता है। लेकिन कारपेट व्यापारी ने कहा कि उसे अभी पैसे चाहिए। जिसके बाद नगर निगम कर्मी महिला के पति के पास आया और उससे 11 हजार मांगने लगा।
इस दौरान कर्मी ने कहा कि वह अभी पैसे उन्हें लौटा देंगा और बदले में वह कारपेट उन्हें पकड़ा गया और कहने लगा वह जल्द कारपेट ले जाएगा। जिसके बाद महिला ने घर से उसे 11 हजार लाकर दे दिए। महिला ने कहा कि जब कारपेट चैक किए तो देखा कि उसमें हलके कपड़े थे। इस दौरान महिला ने जब बाहर आकर नगर निगम कर्मियों कहने लगी कि उनके साथ धोखा हुआ है। इस दौरान जब बाहर आई तो देखा नगर निगम कर्मी और कारपेट बेचने वाले बाइक सवार चारों व्यक्ति 11 हजार रुपए लेकर फरार हो गए।