HomePunjabJalandharJalandhar News: 500 मीटर दूरी पर ऑटो चालक ने उतारी महिला, 200...

Jalandhar News: 500 मीटर दूरी पर ऑटो चालक ने उतारी महिला, 200 रुपए को लेकर हुआ हंगामा, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: रामामंडी के पास उस समय भारी हंगामा हो गया, जब ऑटो चालक ने रास्ते से 500 मीटर दूरी पर स्थित रास्ते में महिला को उतार दिया। इस दौरान जब ऑटो चालक द्वारा महिला से पैसे मांगे तो घटना स्थल पर भारी हंगामा शुरू हो गया। महिला का कहना है कि उसने रामामंडी से पठानकोट बाईपास तक जाने का ऑटो बुक करवाया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

आरोप है कि ऑटो चालक ने उसे पठानकोट बाईपास से पहले 500 मीटर दूरी पर स्थित रास्ते में ही उतार दिया और रास्ते में ही उससे 200 रुपए मांगने लग गया। महिला का कहना हैकि वह उसे पठानकोट बाईपास तक पहुंचाने के लिए कहने लगी तो ऑटो चालक ने आगे जाने से मना कर दिया। जब उसने विरोध किया तो वह रास्ते में से ही उसे उतार कर पूरे सफर के 200 रुपए मांगने लगा।

इस दौरान भारी हंगामा देख लोगों ने बीच-बचाव किया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में महिला द्वारा विरोध किया जा रहा है। महिला ने कहा कि वह 200 रुपए उसे देने को तैयार है, लेकिन वह उसे उसके तय सफर से उतारें। जिसके बाद ऑटो चालक महिला को गलत बताने लगा और कहने लगा उसने उससे 200 रुपए लेने है, जो अभी तक महिला ने नहीं दिए। इस दौरान लोगों ने बीच-बचाव करके मामला शांत करवाया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -