Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: 54 साल पूर्व एथलेटिक्स सुच्चा सिंह को मिलेगा अर्जुन अवार्ड,...

Jalandhar News: 54 साल पूर्व एथलेटिक्स सुच्चा सिंह को मिलेगा अर्जुन अवार्ड, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

10 साल से अवार्ड के लिए करते रहे अप्लाई, अब मेहनत रंग लाई

जालंधर, ENS: खेल मंत्रालय ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 का एलान कर दिया है। भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ये अवॉर्ड सभी विजेताओं को 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में 11 बजे में देंगी। जिसमें 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा, वहीं 34 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें से भारतीय हॉकी टीम से 5 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। वहीं पूर्व एथलेटिक्स सुच्चा सिंह को भी लाइफ टाइम अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।


मीडिया से बात करते हुए सुच्चा सिंह कहा कि उन्हें 54 साल के बाद अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खुशी तो है, लेकिन उन्हें दुख इस बात का है कि वह 1980 से इस अवार्ड के लिए प्रयास करते रहे। जिसके बाद 2018 में फिर से अर्जुन अवार्ड के फार्म भरे। इस दौरान काफी देर बाद 2025 में अर्जुन अवार्ड को लेकर उनके नाम का ऐलान हुआ है। 1965 में फौज में भर्ती हुए सुच्चा सिंह भारत के लिए पहले युद्ध में भी शामिल हुए। जिसके बाद भारत का नाम रोशन करते हुए सिल्वर और गोल्ड मेडल भी हासिल किए है।

सुच्चा सिंह ने कहा कि उस समय खिलाड़ियों को समय-समय पर मिलने वाली खुराक की काफी कमी थी। जिसमें सबसे ज्यादा नेशनल लेवल के कैंप में खाने की खुराक की कमी थी। वहीं उस दौरान खिलाड़ियों के पास ज्यादा फिसटिलटी भी नहीं थी। 1982 में श्री नीभ के समय ट्रैक बना था। जिसके चलते खिलाड़ियों की परफार्म में काफी फर्क देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने कोच भगंवत, संधू सहित अपने दोस्तों का धन्यावाद किया, जिन्होंने हर बार उन्हें उत्साहित किया। जिसके चलते आज खेल मंत्रालय द्वारा उन्हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित करने का ऐलान किया गया।

वहीं सुच्चा सिंह की पत्नी सुरिंदर कौर ने कहा कि अर्जुन अवार्ड मिलने से वह काफी खुश है। उन्होंने कहा कि अर्जुन अवार्ड के लिए 10 बार फार्म भरे गए थे, लेकिन रिजेक्ट होते रहे। 10 सालों के बाद आज अर्जुन अवार्ड के लिए उनके पति सुच्चा सिंह के नाम का ऐलान किया गया। वहीं सुच्चा सिंह के खेल के बारे में पत्नी ने कहा कि उन्होंने पति के खेल को नहीं देखा क्योंकि उनकी शादी काफी लेट हुई थी। पत्नी ने कहा कि भारत के लिए पति ने काफी अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि काफी देर तक सरकारों द्वारा नजर अंदाज किया गया। सुरिंदर कौर का कहना है कि अगर इस बार सुच्चा सिंह के नाम का ऐलान ना होता तो उन्होंने कहा था कि वह अगली बार अवार्ड के लिए अप्लाई नहीं करेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -