चंडीगढ़ ग्रेनेड अटैक को लेकर केंद्र पर जमकर साधे निशाने
जालंधर, ENS: आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटाकर उनकी जगह पंजाब से राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके बाद से राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है। आज सीएम मान सहित कई दिग्गज नेता राघव चड्डा पर पंजाब के मुद्दों को ना उठाने को लेकर सवाल किए थे। वहीं अब डिप्टी लीडर बनने के बाद सासंद अशोक मित्तल का पहला बयान सामने आया है। अशोक मित्तल ने डिप्टी लीडर के पद मिलने पर अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिलाया कि वह पंजाब के लोगों के मुद्दों को सासंद के अंदर और बाहर बखूबी से उठाएंगे और सरकार से मुद्दों को हल करवाने की मांग करेंगे।
इसी के साथ राघव चड्डा की नाराजगी को लेकर सासंद अशोक मित्तल ने कहा कि आप पार्टी का बहुत बड़ा परिवार है, जिसमें लाखों सदस्य है और कई नेता शामिल है। आप पार्टी डेमोक्रेटिव पार्टी है और इसमें सभी को अपना पक्ष रखने का हक है। ऐसे में राघव चड्डा ने अपना पक्ष रखा है और यह उनका पक्ष रखने का अपना नजरिया है। सासंद ने कहाकि हम सभी जनता के लिए काम कर रहे है और सभी को अलग अलग काम पार्टी द्वारा दिया जाता है। सासंद ने कहाकि आप सरकार ने 90 प्रतिशत बिजली माफ की। एक हजार महिलाओं को देने का सरकार ने वादा पूरा किया है और एससी महिलाओं को 1500 रुपए दिए जाएगे।
8 से 10 महीने पंजाब में विधानसभा चुनाव शुरू होने जा रहे है। पार्टी ने सभी वादों को पूरा किया, जिसमें बिजली के साथ फ्री फूड लोगों को दिया गया, जिसमें दाल मसालें दी गई है। इसी के साथ 10 लाख की सेहत बीमा योजना शुरू की गई। पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर को कंट्रोल किया, उग्रवाद और गैंगस्टरवाद को कंट्रोल किया। इसी के साथ ड्रग को कंट्रोल किया गया। पंजाब में स्कूल एजुकेशन पर अहम योगदान दिया गया। भारत सरकार योजना में पंजाब नंबर वन आया। आने वाले चुनावों में आप पार्टी 100 से अधिक सीटों में जीत हासिल करेंगी। 16 अप्रैल को स्पेशल सत्र शुरू होने जा रहा है। जिसमें महिलाओं को आरक्षित योजना की सुविधाए देने पर आवाज उठाई जाएगी और उसे पूरा करने की कोशिश की जाएगी। चंडीगढ़ में ग्रेनेड अटैक पर कहा कि चंडीगढ़ केंद्र के अधीन है।
15 दिन पहले वहां पर युवक का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। वहीं ग्रेनेड अटैक करने पर हमलावारों द्वारा ग्रेनेड फेंकने की वीडियो जारी की गई और उसकी जिम्मेदारी ली गई। अशोक मित्तल ने कहाकि केंद्र चंडीगढ़ को पंजाब के हवाले कर दें उसके बाद चंडीगढ़ में लॉ एंड ऑर्डर को कंट्रोल करके हम दिखाएंगे। वहीं ग्रेनेड अटैक में काबू किए गए 2 संदिग्ध को लेकर कहा कि यह पंजाब सरकार और पुलिस की काबलियत है, जिसने आरोपियों को काबू किया। केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि चंडीगढ़ पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पा रही। इसमें दोष किसका है, हालांकि पंजाब में कौन-सी वारदत है, जिसे पंजाब पुलिस ने हल नहीं किया है। इस दौरान देश के गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे को लेकर कहा कि हम सब पहले भारतीय है। ऐसे में उन्हें नहीं लगता कि कोई राजनीतिक पार्टी देश के हित के खिलाफ काम करें।