जालंधर (ENS): महानगर में लुटेरों के हौंसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि लूटपाट की वारदात होना आम बात बन गई है। ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जिसमें नकाबपोश लुटेरे तेजधार हथियारों से लैस होकर एक लाटरी की दुकान पर धावा बोल देते हैं।
Jalandhar में सरेआम हथियारों से लैस लुटेरों ने लूटा कैश#ENCOUNTERNEWS pic.twitter.com/pWPd2Ue2sN
— Encounter India (@Encounter_India) November 16, 2025
इस घटना की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लुटेरे लाटरी की दुकान में पहले लोगों को हथियारों के बल पर लूटते हैं जिसके बाद दुकान के गल्लो में रखे कैश को लूट कर मौके से फरार हो जाते हैं। फिलहाल इस मामले में किसी पुलिस अधिकारी का कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
