Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: नेहा टोका फैक्ट्री से अमोनिया गैस लीक, लोगों में मचा...

Jalandhar News: नेहा टोका फैक्ट्री से अमोनिया गैस लीक, लोगों में मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: रायपुर रसूलपुर के पास धोगड़ी रोड पर स्थित देर रात नेहा टोका फैक्ट्री से अमोनिया गैस लीक हो गई। गैस का रिसाव महसूस होते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी, जिसके बाद टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति पर नियंत्रण पाने में जुट गईं। वहीं गैस लीक की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी आदमपुर कुलवंत सिंह और थाना आदमपुर के प्रभारी पहुंच गए। वेरका एक्सपोर्ट की टीम और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बाल को बंद करके गैस की लीकेज को रोका गया।

घटना की जानकारी देते हुए एसीपी आदमपुर कुलवंत सिंह ने बताया कि उन्हें नेहा टोका फैक्ट्री से गैस रिसाव की सूचना मिली थी। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और डिप्टी डायरेक्टर को भी सूचित किया। डिप्टी डायरेक्टर अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और समय रहते गैस पर काबू पा लिया गया। एहतियात के तौर पर फैक्ट्री के दोनों ओर जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया है, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। फिलहाल फैक्ट्री परिसर की घेराबंदी कर दी गई है और विशेषज्ञ टीम द्वारा जांच जारी है।

राहत की बात यह रही कि समय रहते कार्रवाई होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि उक्त फैक्ट्री पिछले काफी समय से बंद चल रही है। जिस वजह से अंदर पड़े डीप फ्रीजर में से अमोनिया गैस लीक हो गई थी। उन्होंने बताया कि गनीमत रही की फैक्ट्री बंद होने के कारण अंदर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था और आसपास भी कोई रेजिडेंशियल इलाका नहीं है। चेकिंग के बाद गैस लीकेज का कारण पता लगाया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -