जालंधर, ENS: अली गोनी ने दिवाली के अवसर पर गर्लफ्रैंड को सरप्राइज दिया। दरअसल, 6 घंटे ड्राइव कर गोनी अचानक शूटिंग सेट पर पहुंचे, जहां उन्होंने बॉलीवुड, पॉलीवुड एक्टर, टीवी और सोशल मीडिया की लोकप्रिय अभिनेत्री जस्मिन भसीन को सरप्राइज दिया। जस्मिन भसीन इस समय जालंधर में अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। जस्मिन की शूटिंग इस वक्त जालंधर के एक निजी कॉलेज में चल रही है और वह शहर के ही एक स्थानिय होटल में रुकी हुईं हैं।
हालांकि ये अभी स्पष्ट नहीं है कि जस्मिन किस फिल्म की शूटिंग के लिए जालंधर में हैं और किस डायरेक्टर के साथ काम कर रहीं हैं। इस खुशी के पलों को जस्मिन ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में बताया कि वह घर से दूर होने के कारण इस बार शुरुआत में उदास थीं। लेकिन अली गोनी और उनके परिवार ने उन्हें जालंधर पहुंचकर सरप्राइज दिया। अली और उनके परिवार ने करीब 6 घंटे की लंबी ड्राइव कर जस्मिन तक पहुंचकर उनकी दिवाली को यादगार बना दिया।
जस्मिन ने पोस्ट में लिखा कि सोचा था इस साल घर से दूर हूं तो दिवाली नहीं मनाऊंगी, लेकिन मेरा घर खुद मेरे पास आ गया और मेरी दिवाली खुशियों भरी बन गई। धन्यवाद एली गोनी और परिवार के सभी सदस्यों, मेरी दिवाली को सबसे खास बनाने के लिए। पोस्ट के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर हार्ट इमोजी और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई फैंस ने अली और उनके परिवार की तारीफ की और इसे बेहद रोमांटिक बताया। अली गोनी पहले ही चर्चा में रह चुके हैं, जब कुछ वीडियो वायरल हुए थे जिनमें उनके गणपति बप्पा मोरया न कहने को लेकर विवाद हुआ था।
