Loading...
- Advertisement -
HomePunjabJalandharJalandhar News: एजेंट ने गलत तरीके से भेजा रशिया, लौटे युवक ने...

Jalandhar News: एजेंट ने गलत तरीके से भेजा रशिया, लौटे युवक ने किए बड़े खुलासे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रुस और यूक्रेन युद्ध के बाद फंसे भारतीय, एजेंट गलत तरीके से आर्मी में करवा रहे भर्ती

जालंधर, ENS: रूस और यूक्रेन के बीच जंग को चलते हुए आज 3 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। इस जंग को रुकने के लिए कई देशों द्वारा प्रयास किया जा चुके हैं लेकिन जंग अभी भी जारी है। वहीं रूस यूक्रेन जंग में कई भारतीय लोग अभी भी फंसे हुए हैं जो भारत वापस आने के लिए सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। वहीं पिछले दिनों रूस से वापस लौटे पंजाब के जालंधर के युवक ने रशिया के हालातो को लेकर आप बीती सुनाई। रोहित ने बताया कि किस तरह वहां भारतीय लोगों को यहां के एजेंट गलत तरीके से रशिया आर्मी में भर्ती करवा रहे हैं। रशिया आर्मी में काम कर रहे कुछ लोग उसके संपर्क में भी है जो भारत सरकार को वापस बुलाने की मदद की गुहार लगा रहे हैं।

जालंधर निवासी रोहित कुमार ने बताया कि जालंधर के ही एजेंट के जरिए 1 जुलाई 2025 को वह अमृतसर से दुबई गया। जहां 3 दिन दुबई में रहने के बाद फिर उसे एजेंट ने रूस के एक शहर से दूसरे शहर मास्को भेजा। दुबई से उनके साथ एक महिला और दो लोग और रूस साथ गए। जहां एक-दूसरे की देखभाल सबको करनी पड़ी थी। रोहित ने बताया कि एजेंट द्वारा उन्हें काफी परेशान किया गया और रशियन करेंसी रूबल भी उनके पास नहीं थे। जिस कारण उन्हें और भी तकलीफ सहन करनी पड़ी। रोहित ने बताया कि एजेंट के साथ 4 से 5 लाख में रशिया भेजने के लिए सौदा तय हुआ था। जिसमें एजेंट को ढाई लाख रुपए नगद और अन्य राशि गूगल पे के जरिए की गई थी। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि एजेंट उन्हें रशिया भेजकर वहां की आर्मी ज्वाइन करवाने के लिए गेम प्लान बना रहा।

रोहित ने बताया कि जब वह दुबई पहुंचे तब भी एजेंट द्वारा उन्हें खास सुविधा मुहैय्या नहीं करवाई गई। जिसके बाद रशिया पहुंचने पर उनके साथियों ने मिलकर 7500 रूबल में होटल लेकर रात गुजारी। जिसके बाद जब वह एजेंट से फोन पर बात की तो एजेंट ने रशिया एजेंट का नंबर उन्हें दे दिया। पीड़ित का आरोप है कि रूस एजेंट ने भी उनकी कोई मदद नहीं की। फिर उन्हें पंजाब से गए कुछ लोग वहां मिले जिन्होंने बताया कि यहां हालात काफी खराब है और उन्हें वापिस भारत लौटने के लिए कहने लगे। रोहित ने बताया कि उन्हें रूस आर्मी भेजने के लिए एजेंट द्वारा फंसाया जा रहा था और रशियन आर्मी का कॉन्ट्रैक्ट भी साइन करने उन्हें भेजा गया था। लेकिन रशियन आर्मी कॉन्ट्रैक्ट को लेकर जब उन्होंने किसी से बात की तो व्यक्ति ने उसे सारी बात वहां समझा दी और यह बता दिया अगर आपने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया तो आपको बॉर्डर पर भेजा जाएगा और इस बात को सुनते ही उन्होंने वापस आने का फैसला किया और जैसे तैसे वह भारत वापस आ पाए।

रोहित ने बताया कि उन्होंने रशिया आर्मी जॉइन नहीं की। लेकिन जिस जगह पर वह रहे वहां पर कुछ लोग उन्हें मिले वह रशिया आर्मी में काम कर रहे हैं। वह सभी भारतीय लोग हैं जिनकी वीडियो उन्होंने मीडिया पर पोेस्ट की है। वीडियो में वह लोगों से अपील कर रहे है कि कोई भी रशिया ना जाए। क्योंकि वहां पर हालत काफी खराब है और रोहित ने यह भी कहा कि जो लोग रसिया आर्मी में फंसे हुए हैं उन्हें भारत सरकार वापस लाने के हर संभव प्रयास करें क्योंकि वह भी अपनी वीडियो बनाकर गुहार लगा रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page