Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख जीतने पर छिंदर पाल...

Jalandhar News: कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख जीतने पर छिंदर पाल ने बताया इस सफर का राज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के लेटेस्ट एपिसोड में हॉट सीट पर जालंधर के कारपेंटर छिंदर पाल ने 50 लाख रुपए जीते। उन्होंने अपने गेम और सूझ-बूझ से होस्ट अमिताभ बच्चन को भी हैरान कर दिया। 600 रुपये प्रतिदिन की दिहाड़ी कमाने वाले छिंदर पाल ने पूछे गए सवालों और दी गईं लाइफलाइन की मदद से 50 लाख रुपये जीत लिए। वह एक करोड़ रुपये के सवाल पर भी पहुंच गए, पर उसका जवाब नहीं दे पाए। छिंदरपाल एक मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। उनके परिवार में कुल 9 सदस्य है।

उनकी पत्नी, दो बेटे, भाई-भाभी, उनके दो बच्चे और पिता घर में रहते है।। जीत के बाद उन्होंने कहा कि वह इस धनराशि का उपयोग अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए करेंगे और अपने कारपेंटर के काम को और आगे बढ़ाएंगे। गौर हो कि 40 वर्षीय छिंदरपाल जालंधर के लांबड़ा के पास हैसेनपुर गांव का रहने वाला है। 50 लाख जीतने वाले छिंदर पाल ने अपने गांव का नाम रोशन कर दिया। जब अमिताभ बच्चन ने उनकी सफलता का राज पूछा तो उन्होंने भावुक होकर सफलता का श्रेय अपनी पत्नी को दिया।

उन्होंने बताया, मेरी पत्नी ने शादी के बाद मेरा जीवन संवार दिया। छिंदर ने कहा कि वह जो कुछ भी है उसी की वजह से है। अमिताभ बच्चन ने भी उनकी पत्नी की सराहना भी की। छिंदरपाल ने 12वीं तक पढ़ाई की है। उनका बचपन से ही सपना था कि वे कभी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से मिलें, जो अब सच हो गया। छिंदरपाल लंबे समय से अपने परिवार के साथ केवीसी देखते थे। जब भी टीवी पर सवाल आते थे तो वे अपने परिवार के लोगों को उनके जवाव बताया करते थे। धीरे-धीरे शो को लेकर उनका जुनून इतना वढ गया कि उन्होंने 2020 में ठान लिया कि उन्हें इस मंच तक पहुंचना ही है।

छिंदर पाल की 2021 तक दीवानगी इतनी बढ़ गई कि उस समय केबीसी आडिशन के लिए कोल्ड ड्रिंक की बोतलों पर स्कैनर चिपकाए जाते थे। छिंदरपाल रोज चार-पांच बोतले घर लाकर पीते थे, ताकि कोड स्कैन कर सवाले के जवाब दे सकें। बाद में सड़क से खाली बोतलें उठाकर लाते और उन्हें स्कैन करते। यह संघर्ष सालों तक चलता रहा। छिंदरपाल बोले, उन्हें जब भी काम से फुर्सत मिलती थी, तब वह पढ़ाई करते थे। यूट्यूब पर खान सर की वीडियो देखकर भूगोल की ज्यादातर जानकारी प्राप्त की।

तमाम कोशिशों के बाद अखिरकार 31 मई 2025 को कौन बनेगा करोड़पति के लिए पहले ऑडिशन के लिए कॉल आया। समस्या यह थी कि उन्हें मुंबई जाना था, लेकिन ट्रेन की टिकट नहीं मिल रही थी। फिर दोस्त से 15 हजार रुपये उधार लेकर फ्लाइट की टिकट खरीदी और मुंबई पहुंचा। आडिशन में सामान्य ज्ञान के 20 सवाल पूछे गए, जिनमें से उन्होंने 19 सवालों के सही जवाब देकर सबको प्रभावित किया। इसके बाद 20 जून 2025 को केबीसी टीम की ओर से उन्हें शो में शामिल होने का दोबारा कॉल आया और जिंदगी का सबसे बड़ा मौका उनके हाथ में आ गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -