जालंधर, ENS: पंजाब भर में रोडवेज कर्मचारियों ने सरकारी बसों का चक्का जाम कर दिया है। वहीं जालंधर बस स्टैंड पर सुबह से कर्मी काम बंध करके पाठ कर रहे है। जिसके बाद दोपहर को पाठ के समापन होने के बाद डिपो चेयमैन दिलजीत का बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बस वह अखंड साहिब के समापन होने के बाद वह गुरुद्वारा साहिब जा रहे थे। इस दौरान पुलिस उनके हिरासत में लेने के लिए पुलिस उनके पीछे चली गई।
जिसकी सूचना मिलने पर सभी कर्मी वहां पहुंच गए। उन्होंने कहा कि सुबह 4 बजे से सभी नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है। इस दौरान कई यूनियन के नेताओं को हिरासत में लिया जा चुका है। वहीं उनके हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलने पर साथी गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और वहां से उसे वापिस लेकर आ गए। चेयरमैन ने कहा कि प्रशासन से नेताओं को छोड़ने को लेकर बात चल रही है। अभी तक कुछ नेताओं को छोड़ा जा चुका है।
वहीं बसों की हड़ताल को लेकर चंडीगढ़ में नेताओं की मीटिंग चल रही है। जहां किलोमीटर बसों का टेंडर रद्द करने को लेकर बात चल रही है। इस दौरान कहा जा रहा है कि बस स्टैंड बस ना किया जाए और रोड जाम ना किया जाए। चेयरमैन ने कहा कि प्रशासन से उनके नेताओं की मीटिंग के बाद ही अगली नीति को लेकर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक प्रशासन के साथ 55 बार मीटिंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती, इसी तरह से प्रदर्शन जारी रहेगा।