Punjab Govt Advertisement
HomePunjabJalandharJalandhar News: तस्कर के घर पर प्रशासन का एक्शन, जेल में बंद...

Jalandhar News: तस्कर के घर पर प्रशासन का एक्शन, जेल में बंद पूरा परिवार, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस और नगर निगम प्रशासन द्वारा लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं सांझे ऑपरेशन के दौरान हरदयाल नगर में तस्कर के खिलाफ कार्रवाई की गई। नगर निगम के अधिकारी हरविंदर सिंह ने बताया कि आज एक व्यक्ति के घर के बाहर बने अवैध कब्जे पर पीला पंजा चलाया जा रहा है।

उक्त व्यक्ति को कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन उसके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। जिसके चलते आज पुलिस की अगुवाई में उक्त व्यक्ति के घर के बाहर बने अवैध कब्जे को धवस्त किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि उक्त व्यक्ति एक तस्कर है और उस पर 20 मामले दर्ज है। व्यक्ति की पहचान विजय कुमार उर्फ लड्डू पुत्र जगदेव सिंह निवासी हरदयाल नगर के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि तस्कर का पूरा परिवार कपूरथला जेल में बंद है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -