Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: Travel Agents के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, 5 के License...

Jalandhar News: Travel Agents के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, 5 के License किए रद्द

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट का प्रयोग करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने 5 ट्रैवल एंजेसियों के लाइसेंस रद्द कर दिए है। दरअसल, अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट-कम-अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमरिंदर कौर ने पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट-2012 की धारा 6(1) के प्रावधानों के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए इन एजेंसियों के लाइसेंस रद्द किए है। जारी आदेश के अनुसार, कुलविंदर बैंस पत्नी सुखविंदर बैंस निवासी मकान नंबर 352, आर्य नगर, करतारपुर, जालंधर, मेसर्स बैंस ट्रैवल्स, 323/10, ग्राउंड फ्लोर मोहल्ला आर्य नगर करतारपुर, जालंधर द्वारा दायर आवेदन के आधार पर लाइसेंस नंबर 213/एमसी-1/एमए रद्द किया गया है।

इसी प्रकार 118, ग्रांउड फ्लोर, सिल्वर प्लाजा, सोढल रोड, जालंधर स्थित फर्म एमर्स एंटरप्राइजेज के लिए हरप्रीत सिंह फ्लोरा पुत्र अमरजीत सिंह फ्लोरा निवासी मकान नंबर 3, ब्रिज नगर, नजदीक सोडल रेलवे क्रॉसिंग, जालंधर को जारी लाइसेंस नंबर 620/ए.एल.सी.-4/एल.ए. एफ.एन. 859 को रद्द/निरस्त कर दिया गया है।

उपरोक्त के अलावा, साहिल जुनेजा पुत्र हरीश चंद्र जुनेजा निवासी नंबर 27, फौजी स्ट्रीट, मखदूमपुरा, जालंधर, फर्म मेसर्स ग्रेस इंटरनेशनल, गोल मार्केट, पी.एन.बी के पास, मीठापुर रोड, मॉडल टाउन जालंधर, लाइसेंस नबंर 769/ए.एल.सी.-4/एल.ए./एफ.एन. 1032 और सुनील मित्र कोहली पुत्र विश्व मित्र कोहली निवासी नंबर 47, सरस्वती विहार जालंधर, फर्म मेसर्स मेवेनटॉर, 47-एफ.एफ., सरस्वती विहार, कपूरथला रोड, जालंधर, लाइसेंस नंबर 718/ए.एल.सी.-4/एल.ए./एफ.एन. 977 और कैलाश नाथ सहगल पुत्र भवानी दास सहगल निवासी 110, पाम रोज वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, जी.टी. रोड जालंधर, फर्म मेसर्स के.एन. सहगल एंड कंपनी, जो के 110, पाम रोज वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, जी.टी. रोड, जालंधर, लाइसेंस नंबर 226/एम.सी.-1/एम.ए. को रद्द/निरस्त कर दिया गया है।

अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अधिनियम/नियमों के अनुसार, उक्त लाइसेंसधारी उक्त व्यक्ति या उसकी फर्म के विरुद्ध किसी भी शिकायत आदि के लिए उत्तरदायी होगा तथा उसकी क्षतिपूर्ति के लिए भी उत्तरदायी होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -