Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomePunjabJalandharJalandhar News: तस्कर के खिलाफ प्रशासन की एक्शन, चलाया पीला पंजा, देखें...

Jalandhar News: तस्कर के खिलाफ प्रशासन की एक्शन, चलाया पीला पंजा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऑपरेशन प्रहार-2 में 19 गिरफ्तार, 150 ग्राम हेरोइन और 2.5 किलो अफीम बरामद

गन हाउस की दुकानों पर पुलिस की दबिश, कई लाइसेंस होंगे रद्द

जालंधर, ENS: नशा तस्करों के खिलाफ लगातार प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज धीना गांव के अधीन आते आर्मी एक्लेव में नगर निगम की टीम और पुलिस की मदद से तस्कर के घर पर पीला पंजा चलाया गया। आरोपी की पहचान अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ 10 मामले दर्ज है। जिसमें एनपीएस एक्ट के 2 और एक्साइज एक्ट के 5 मामले शामिल है। मामले की जानकारी देते हुए एटीपी विकास दुआ ने कहा कि अवैध कब्जे को लेकर अमरजीत सिंह को कई बार नोटिस दिया गया था।

इस दौरान उन्हें सुनवाई के लिए भी बुलाया गया था और वह ना दफ्तर पहुंचे और ना ही अवैध इमारत को लेकर कोई दस्तावेज दिखा पाए। इसी के चलते आज पुलिस की मदद से अमरजीत के घर पर कार्रवाई की गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत आज धीना गांव में सरकारी जगह पर अवैध उसारी के मामले में अमरजीत सिंह के घर पर कार्रवाई की गई। सीपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ 10 मामले दर्ज है, जिसमें एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज है।

आरोपी इस समय फरार चल रहा है। नगर निगम और पुलिस की सांझी टीम द्वारा अवैध उसारी के मामले कार्रवाई की गई। इसी के साथ ऑपरेशन प्रहार-2 को लेकर सीपी ने कहा कि आज तीसरे दिन उनकी टीम द्वारा 45 जगहों पर रेड की गई। इस कार्रवाई के दौरान उनकी टीम ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन प्रहार-2 और युद्ध नशे के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के तहत लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

सीपी ने कहाकि बीत दिन से अब तक 19 गिरफ्तारियां हो चुकी है। वहीं आरोपियों के कब्जे से 150 ग्राम हेरोइन और ढाई किलो अफीम बरामद की गई है। इस दौरान असहले के लाइसेंस लेकर सीपी ने कहा कि जिन्हें जरूरत है उन्हें ही लाइसेंस जारी किए जाएगे। उन्होंने कहा कि आज गन हाउस की दुकानों पर भी जांच की जा रही है, शाम तक उसकी रिपोर्ट सामने आ जाएगी। ऐसे में अगर किसी के पास अवैध असहला पाया जाता है या फिर किसी के खिलाफ असलहा रखने के बाद मुकद्दमा दर्ज पाया जाता है तो उसका लाइसेंस रद्द किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page