जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत आज प्रशासन द्वारा बस्ती शेख में तस्कर के घर पर कार्रवाई की गई। इस दौरान आज वेस्ट हलके में नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने मिलकर तस्कर के घर पर कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार दीपक उर्फ शुभम के घर पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि नगर निगम की टीम द्वारा कई बार दीपक के घर पर नोटिस भेजे गए थे, लेकिन नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया था। जिसके बाद आज नगर निगम की टीम तस्कर के घर पर कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी।
इस दौरान टीम की ओर से पत्र जारी करके शांतिपूर्वक कार्रवाई करने को लेकर पुलिस प्रशासन से फोर्स के लिए मदद मांगी थी। जिसके बाद इस कार्रवाई को लेकर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और शांतिमय ढंग से नगर निगम की टीम द्वारा तस्कर के घर पर कार्रवाई की गई। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी-2 राकेश यादव ने बताया कि एसीपी आदित्य भाटिया सहित टीम के अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
उन्होंने कहाकि दीपक के खिलाफ 5 मामले दर्ज है, जिसमें एनपीएस एक्ट के मामले भी शामिल है। जांच में सामने आया है कि दीपक के खिलाफ पहला मामला 2017 में दर्ज हुआ था और आखिरी मामला 2025 में दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपी के घर पर कई बार रेड की, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। ऐसे में दीपक अभी भी फरार चल रहा है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई लगातार जारी रहेंगी।
एटीपी सिमरन पाल सिंह ने बताया कि बिल्डिंग प्लान पास ना होने के कारण कई बार नोटिस भेजा गया था। उन्होंने कहा कि घर का नक्शा पास नहीं था और परिवार को समय भी दिया गया था। जिसके बाद हेयरिंग के लिए कोई व्यक्ति दफ्तर नहीं आया था। जिसके बाद फाइनल नोटिस जारी करके आज कार्रवाई की गई। इस दौरान परिवार द्वारा नोटिस जारी ना किए जाने को लेकर एटीपी ने कहा कि उन्हें पास नोटिस की सभी कॉपी मौजूद है। ऐसे में बिना नोटिस के नगर निगम की टीम द्वारा कभी कोई कार्रवाई नहीं की गई। आज फाइनल नोटिस के बाद वायरलेशन एरिया को धवस्त किया गया है।