जालंधर (Ens): जालंधर के काला संघिया रोड पर आज शाम गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना काला सिंघा रोड पर स्थित अमर एनक्लेव कॉलोनी में हुई है। मृतक की पहचान हरीष चंद्र (72) साल के तौर पर हुई है। इस मामले में अब एसीपी वेस्ट सर्वणजीत सिंह का बयान सामने आया है।
सर्वणजीत सिंह ने बताया कि काला संघिया रोड पर स्थित अमन एंक्लेव में गोली चलने की सूचना मिली थी। गोली चलने के सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि मृतक अपने लाइसेंसी 12 बोर को घर के बाहर बैठकर साफ कर रहा था।
इस दौरान अचानक गोली लग गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भी भेज दिया गया है। पारिवारिक सदस्यों का बयान दर्ज करके अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।