नूरमहलः थाना नूरमहल की पुलिस ने एक आरोपी को 86 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी देते सब-इंस्पेक्टर कृष्ण गोपाल ने बताया कि एएसआई बोध राज पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान वह नूरमहल से भलोवाल की ओर जा रहे थे।
Jalandhar News: नशीली गोलियों के साथ आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियोhttps://t.co/fhqZ6Dghlp#King #SamanthaRuthPrabhu #DeepikaPadukone #BRATCHELLA pic.twitter.com/sdfow6VzGU
— Encounter India (@Encounter_India) April 20, 2025
कंदोला कलां के पास एक युवक को आते देखा जो पुलिस को देखकर घबरा गया और कैपरी की जेब से में एक लिफाफा नीचे फेंककर भागने लगता है। पुलिस टीम ने पीछा करके युवक को काबू किया और उक्त लिफाफे की जांच की तो उसमें 86 नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपी की पहचान हरमेश लाल के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी पर केस दर्ज करके पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जिसमें कई खुलासे हो सकते है।