जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने क्राइम की वारदातों पर नकेल कसते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। बिलगा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्पलेंडर बाइक, देसी कट्टा और 03 रौंद 12 बोर बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि संगोवाल नहर पुली के पास एएसआई दलबारा सिंह ने टीम के साथ नाकेबंदी की हुई थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि संगोवाल से बिलगा नहर पुली से शक के आधार पर बाइक सवार व्यक्ति को रूकने का इशारा किया। नाका लगा देख आरोपी घबरा गया और बाइक को मोड़कर कच्चे रस्ते की ओर से भागने लगा। उनकी टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी तालाशी ली तो तालाशी दौरान आरोपी के कब्जे से 1 देसी कट्टा 3 जिंदा रौंद 12 बोर के बरामद किए है।
आरोपी की पहचान सन्नी देयोल पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव बुर्ज हसन थाना बिलगा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बिना नंबरी बाइक को लेकर आरोपी से कागज चैक करवाने को कहा गया तो वह बाइक के कागज पेश नहीं कर पाया। जांच में पता चला कि आरोपी ने बाइक जगराओं की ओर से चोरी किया था, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भूरारभा 8.50 भिडी 25.08.2024 बी/पी 25-54-59 ARMS Act, 303(2), 317(2) BNS के तहत थाना बिलगा में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ पहले मारपीट का मामला दर्ज है। जिसका पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है। किस पक्ष पर और गहन पूछताछ की जा रही है।
