जालंधर, ENS: महानगर के इंडस्ट्री एरिया में इमारत का लैंटर तोड़ने के दौरान हादसा हो गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। दोनों रिश्तेदारी में चाचा-भतीजा थे। पीड़िता ने घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है। मामले की जानकारी देते हुए प्रोमिला देवी ने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है और जालंधर के बुलंदपुर में रह रही है। पीड़िता ने कहा कि इंडस्ट्री एरिया में इमारत के निर्माण के दौरान लैंटर तोड़ते समय अचानक हादसा हो गया। इस हादसे पति सहित भतीजे की लैंटर टूटने के दौरान मलबे में दबने से मौत हो गई।
पीड़िता ने कहाकि पति और साथी ट्रांसपोर्ट नगर में ठेकेदार के पास काम कर रहे थे। इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं दूसरी ओर, पुलिस अधिकारी ने बताया कि विजय कुमार नामक व्यक्ति ठेकेदार है और उसने पुरानी इमारत तोड़ने का ठेका लिया था। इस दौरान अचानक लैंटर तोड़ने के दौरान हादसा हो गया और हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि अचानक इमारत का हिस्सा एक साइड होने के कारण हादसा हुआ है। मृतक की पहचान दिनेश साहनी और राजा कुमार साहनी भतीजे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चाचा दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं हादसे में घायल राजा कुमार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना को लेकर परिवार के बयानों पर ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
