जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के गुरु संत नगर में आम आदमी क्लीनिक में चोरी की घटना सामने आई है। जहां नशेड़ियों द्वारा क्लीनिक में तोड़फोड़ की गई। जहां क्लीनिक में जरूरी दस्तावेजों को फाड़ दिया गया। ग्रिल सहित दरवाजों में तोड़फोड़ की गई और दवाईयां बिखरी हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी साही चौधरी द्वारा पुलिस को घटना स्थल पर भेजा गया है, जो कि मामले की जांच कर रहे है।
व्यक्ति ने बताया कि नशेड़ियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं डॉक्टर ने बताया कि सरकारी दस्तावेजों को फाड़ दिया गया। डॉक्टर ने कहा कि इससे पहले भी क्लीनिक में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, जहां चोर दवाईयां लेकर फरार हो गए थे। अभी उस घटना की गुत्थी सुलझी नहीं है कि अब फिर से क्लीनिक को चोरों द्वारा निशाना बनाया गया। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस ने कहा कि उन्हें क्लीनिक में तोड़फोड़ और चोरी की सूचना मिली है। जांच अधिकारी ने कहा कि जांच में पता चला है कि चोरों द्वारा क्लीनिक में तोड़फोड़ की गई है। हालांकि चोरी की घटना सामने नहीं आई है। चोरों द्वारा डॉक्टर के जरूरी दस्तावेज फाड़ दिए गए है। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।