Punjab Govt
HomePunjabJalandhar News: इस इलाके में Pistol के साथ नौजवान काबू, लूटपाट करने...

Jalandhar News: इस इलाके में Pistol के साथ नौजवान काबू, लूटपाट करने के लगे आरोप, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः शहर की जनता कालोनी में उस समय सनसनी फैल गई एक्सिडेंट के बाद एक युवक से पिस्टल गिर गई। लोगों ने लुटेरा समझ युवक को काबू कर लिया और पुलिस को बुला लिया। थाना डिविजन नंबर 1 से पहुंचे सुरजीत सिंह ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला वह सैलून में काम करता है। सैलून से लौटते वक्त जनता कालोनी के पास उसकी एक्टिवा स्लिप हो गई और पिस्टल गिर गई। लोगों को लगा कि वो लुटेरा है। जांच अधिकारी ने बताया कि युवक कपूरथला का रहने वाला है, लेकिन नाबालिग होने के चलते उसकी पहचान छिपाई गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

जानकारी मुताबिक, जालंधर के जनता कॉलोनी इलाके में हाथी गेट के पास एक युवक के पास एक अवैध पिस्टल देखा जिसके बाद कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इस दौरान मौके पर खूब हंगामा हुआ और कॉलोनी के काफी लोग भी इकट्ठा हो गए और युवक के साथ हाथापाई भी हुई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने युवक को हिरासत में लिया और उससे पिस्टल भी बरामद की गई। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि युवक इलाके में लूटपाट की घटनाओं की फिराक में घूमता है और लड़कियों से भी छेड़छाड़ की जाती है।

वहीं, मामले में थाना-1 के एएसआई सुरीज सिंह ने बताया कि जो वीडियो वायरल हो रहा है वह 2 दिन पुुरानी है और युवक से जो पिस्टल बरामद की गई है जांच के बाद वह नकली पाई गई है जिसे वो अपने घर किसी बच्चे के खेलने के लिए लेकर जा रहा था कि रास्ते में उसकी एक्टिवा फिसल गई और वह गिर गया। इस दौरान उसकी एक्टिवा से वह पिस्टल गिर गई और लोगों ने उसे असली पिस्टल समझ लिया। उन्होंने बताया कि युवक अभी नाबालिग है और वह नागरे में सैलून का काम करता है। जांच के बाद पुलिस ने घरवालों को बुलाकर उसे छोड़ दिया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -