Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: दुकान में लगी भीषण आग, सामान जलकर हुआ राख

Jalandhar News: दुकान में लगी भीषण आग, सामान जलकर हुआ राख

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: कैंट के संसारपुर में मनियारी की दुकान में आग लगने से दुकान का लाखों का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने पहले खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया।

लेकिन इस घटना में सब कुछ राख हो गया। दुकान मालकिन शिवानी पुत्री सतनाम सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी दुकान में किसी ने जानबूझ कर आग लगाई है। पीड़िता का कहना है कि त्योहारी सीजन के कारण उसने सारा नया सामान दुकान में रखा था। लेकिन इस घटना के कारण सारा सामान जलकर राख हो गया। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची थाना कैंट पुलिस के एएसआई चैन सिंह ने पीड़िता के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति आग लगने से पहले इलाके में घूमता हुआ भी नजर आ रहा है। शिवानी का आरोप है कि उसकी दुकान में आग खुद नहीं लगी, बल्कि लगाई गई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और आग लगने की कारणों का पता लगा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -