Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: पॉश इलाके में महिला के पास खड़े व्यक्ति ने घटना...

Jalandhar News: पॉश इलाके में महिला के पास खड़े व्यक्ति ने घटना को दिया अंजाम, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर में स्नेचिंग और लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। अब तो पॉश इलाकों में लोगों के पास घूम रहे व्यक्ति घटना को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला पॉश इलाके अर्बन स्टेट से सामने आया है, जहां महिला के पास खड़ा व्यक्ति चंद सैकेंड में घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। दरअसल, महिला एक्टिवा सवार से बात कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति उसके पास खड़ा हुआ था। जैसे ही महिला एक्टिवा पर बैठने लगी तभी पास खड़ा व्यक्ति चेन छीनकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गया।

दरअसल, घटना को अंजाम देने के लिए बाइक सवार कुछ दूरी पर खड़ा था और दूसरा व्यक्ति महिला के पास खड़ा था। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में तो कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक्टिवा सवार 2 युवतियां महिला से बात कर रही है। इस दौरान एक व्यक्ति उनके पास खड़ा होता है। जैसे ही युवतियां एक्टिवा टर्न करती है और महिला उनके साथ एक्टिवा पर बैठने लगती है, तभी व्यक्ति ने चुस्ती दिखाई और चंद सैकेंड में महिला की गले से चैन छीन ली। घटना को अंजाम देकर व्यक्ति बाइक सवार साथी के साथ मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। जानकारी देते हुए पीड़ित युवती लिसी गुप्ता ने बताया कि वह अपनी मां के साथ अर्बन स्टेट दो के पास लैब पर मेडिकल रिपोर्ट लेने आई थी। इसके बाद में वहां से जब वापिस जाने के लिए एक्टिवा को घूमा कर अपनी मां को बिठाने के लिए रुकी तभी वहां पर खड़े एक युवक द्वारा उसकी चैन झपटकर युवक अपने अन्य साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ फरार हो गया।

जिस युवक ने उसकी चेन झपटी वह लैब के बाहर ही खड़ा हुआ था। इसके बाद में पैदल ही मेरे पास आया और गले से चेन छीन कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना 7 से जांच अधिकारी बलवंत कुमार मौके पर पहुंचे। जिन्होंने बताया कि घटना के करीब 10-15 मिनट बाद हमें सूचना मिली थी। तभी मौके पर पहुंच गए और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले है। उसमें बाइक सवार तो नहीं दिख रहा लेकिन जो व्यक्ति चेन झपट रहा है, वह दिखाई दे रहा है। पीड़ित के बयान दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाले जा रहे है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -