जालंधर, ENS: राजस्थान के व्यक्ति से स्नेचिंग की घटना सामने आई है। जहां मां माता वैष्णो देवी के लिए साइकिल यात्रा पर निकले व्यक्ति से जालंधर में स्नैचिंग हो गई। शहर के थाना कैंट इलाके फ्लाईओवर के पास एक्टिवा सवार लुटेरे साइकिल पर भारत यात्रा के लिए निकले युवक से मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूट कर ले गया। पीड़ित ने बताया कि उसके पास 10 हजार रुपए थे जो स्नेचर उससे छीन कर ले गया।
पीड़ित का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। पीड़ित ने बताया कि उसने लूट के दौरान साइकिल सवार युवक ने शोर मचाया लेकिन लुटेरा वारदात करके मौके से फरार हो गया। लूट की शिकायत गांव सीकर राजस्थान के रहने वाले विकास ने थाना कैंट की पुलिस को दी है। वही पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई।
गांव सीकर राजस्थान के रहने वाले विकास ने बताया कि वह साइकिल पर भारत की यात्रा के लिए निकला हुआ है। उसने बताया कि वह मंगलवार दोपहर साइकिल पात्रा करते हुए जालंधर कैंट के फ्लाईओवर पर पहुंचा था तो उसी दौरान वहां पर एक्टिवा सवार आकर रुका और उससे मारपीट कर मोबाइल व जेब से दस हजार रुपये नकदी लूट कर भाग गया। उसने कहा कि वह भारत की यात्रा साइकिल पर कर रहा है लेकिन लूट के बाद उसके पास कुछ नही बचा, जिसकी शिकायत उसने थाना कैंट की पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना कैंट की पुलिस पीड़ित की शिकायत के बाद जांच में जुट गई।