HomePunjabJalandharJalandhar News: धार्मिक बोर्ड फाड़ने को लेकर गरमाया मामला, हुआ हंगामा, व्यक्ति...

Jalandhar News: धार्मिक बोर्ड फाड़ने को लेकर गरमाया मामला, हुआ हंगामा, व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: कपूरथला चौक पर श्री गुरु रविदास महाराज के चित्र वाले धार्मिक बोर्ड (होर्डिंग) फाड़ने को लेकर देर रात हंगामा हो गया। हालांकि इस मामले में लोगों ने व्यक्ति ने को काबू कर लिया है। लेकिन घटना को लेकर माहौल गरमा गया। दरअसल, काबू किए गए व्यक्ति का कहना है कि नशे के कारण उसने बोर्ड फाड़ा है। व्यक्ति बोर्ड के चारों ओर लगी लोहे की पाइपों को बेचकर नशे के लिए पैसे इकट्ठे करना चाहता था, जिसके कारण उसे बोर्ड फाड़ा। हालांकि भारी हंगामे के बाद व्यक्ति द्वारा माफी मांगी गई। काबू किए गए व्यक्ति पहचान अशोक के रूप में हुई है। घटना स्थल पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने व्यक्ति को काबू कर लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही गुरु रविदास के बोर्ड को फाड़ने की खबर फैली, कपूरथला चौक पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह घटना शहर के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा हो सकती है। लोगों ने अशो को घेर लिया और पुलिस के हवाले करने तक मौके पर ही रोके रखा। चश्मदीदों के अनुसार, आरोपी ने जानबूझकर बोर्ड को नुकसान पहुंचाया, जिससे समुदाय की आस्था को गहरी चोट पहुंची है।

माहौल को बिगड़ने से बचाने के लिए स्थानीय जागरूक नागरिकों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना नंबर 2 के सब-इंस्पेक्टर (SI) जसवीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने तक गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़े रखा था। एसआई जसवीर सिंह ने लोगों को शांत करवाया और आरोपी अशोका को हिरासत में लेकर थाने ले गए। स्थानीय लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि शहर के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -