Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: पार्क में 66 केवी लाइन के करंट से झुलसने से...

Jalandhar News: पार्क में 66 केवी लाइन के करंट से झुलसने से 9 वर्षीय आरव की हुई मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर में पावरकॉम की जमीन पर घर बनाकर रह रहे गुरु नानकपुरा वेस्ट के झुग्गी झोपड़ी का 9 साल का आरव करंट लगने से झुलस गया था। बच्चे की हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उपचार के लिए अमृतसर अस्पताल में रेफर कर दिया था। लेकिन आज उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के शव को अमृतसर से जालंधर लाया जा रहा है। परिजनों का घटना को लेकर रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

बता दें कि घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। जिसमें देखा जा सकता है कि आरव ने जैसे ही पार्क में खेलते हुए 66 केवी लाइन पर रस्सी से पत्थर बांधकर फेंका, इस दौरान जोरदार धमाका हो गया और हादसे में करंट लगने से बच्चा बुरी तरह से झुलस गया। आरव तीसरी कक्षा का छात्र था। आरव के नाना हरी सिंह ने बताया कि आरव शाम 4 बजे बच्चों के साथ पार्क में खेल रहा था।

उसने प्लास्टिक नुमा चीज ऊपर की तरफ फेंकी तो एकदम से उस पर बिजली गिर गई। उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां से उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। सीसीटीवी में दिखा कि धमाका होते ही आसपास खड़े युवक भाग गए और कुछ ही पलों बाद वापस आ गए। उन्होंने आरव को उठाया। घटना के बारे में पावरकॉम को भी जानकारी नहीं मिली और न ही बिजली सप्लाई बंद हुई। देर रात तक आरव के माता-पिता अमृतसर में ही थे। लेकिन आज आरव की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -