Punjab Govt AD
HomeJalandhar News: 71 दिन बाद Mohinder Bhagat को कैबिनेट में मिल सकता...

Jalandhar News: 71 दिन बाद Mohinder Bhagat को कैबिनेट में मिल सकता है यह विभाग, पंजाब के 5 मंत्री लेंगे शपथ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: सरकार द्वारा चौथी बार आज कैबिनेट में फेरबदल होने जा रहा है। जिसमें मोहिंदर सिंह भगत सहित 5 मंत्री शपथ लेंगे। सीएम भगवंत मान ने कैबिनेट विस्तार के लिए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से समय मांग लिया है। राजभवन में एक सादे समारोह के दौरान नए मंत्रियों को पद व गोपनीयता का शपथ दिलवाई जाएगी। वहीं उपचुनाव जीतकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की झोली में डालने वाले मोहिंदर भगत को सीएम की ओर से रिटर्न गिफ्ट दिया गया है।

दरअसल, उपचुनाव के 71 दिन बाद भगत को सरकार की कैबिनेट में जगह मिलेगी। मंत्रिमंडल में बदलाव की खबर सामने आने के बाद मोहिंदर भगत से जुड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। मोहिंदर भगत आज शाम को मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही शहर को ढाई साल बाद फिर से मंत्री पद मिल जाएगा। सूत्रों के अनुसार मोहिंदर भगत को स्थानीय निकाय या खेल विभाग मिलने की संभावना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -