HomePunjabJalandharJalandhar News: सरकारी कॉलोनी में लगे 50 साल पुराने पेड़ उखाड़े, मामला...

Jalandhar News: सरकारी कॉलोनी में लगे 50 साल पुराने पेड़ उखाड़े, मामला गरमाया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः शास्त्री मार्केट चौक के पास स्थित सरकारी पीएंडटी कॉलोनी में 20 साल पुराने पेड़ कुछ लोगों ने पोस्टल विभाग के एसएसपी से इजाजत के बिना ही काट दिए। इसकी शिकायत थाना नई बारादरी में की गई है। जब पेड़ काटे जा रहे थे, तब पोस्ट ऑफिस विभाग के कर्मचारी अंशु वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब विरोध किया तो पेड़ कटवा रहे लोगों ने उन्हें धमकियां तक दीं। इसके बाद एसएसपी सुभाष चंद्र मीना को इस बारे में शिकायत दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पेड़ कटवाने वालों के खिलाफ थाना नई बारादरी में शिकायत दर्ज करवाई है।

अंशु वर्मा ने बताया कि डिच मशीन से हरे-भरे पेड़ों को जड़ों से उखाड़ा जा रहा था। इनमें तीन बड़े और 10 छोटे पेड़ थे। वे समय पर न पहुंचते तो पूरी कॉलोनी में लगे वर्षों पुराने पेड़ काट दिए जाने थे। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने जांच की और डिच मशीन कब्जे में ले ली, लेकिन आरोपी थाने से मशीन छुड़वाकर ले गए। डाक विभाग के कर्मचारियों ने मांग की है कि पेड़ों का कत्ल करने वालों पर कार्रवाई की जाए। वहीं, डिच मशीन के कारण पीने वाले पानी की पाइप और सीवरेज की पाइप भी टूट गई, जिसे बाद में ठीक करवाया गया

डाक विभाग के एसएसपी सुभाष चंद्र मीना ने कहना है कि पीएंडटी पोस्टल व टेलीकॉम विभाग के कर्मचारियों की रिहायशी कॉलोनी है। यहां बिना अनुमति वृक्ष काटना और अंदर घुसना गैरकानूनी है। मौके का निरीक्षण किया गया है। तीन घने छायादार व फलदार पेड़ काटे गए हैं। थाना प्रभारी नई बारादरी को शिकायत दी है। बड़े पेड़ काटने के इस मामले को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। एनजीटी में शिकायत करेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -