Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: थानों में तैनात 5 पुलिस अधिकारी निलंबित, देखें वीडियो

Jalandhar News: थानों में तैनात 5 पुलिस अधिकारी निलंबित, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख के निर्देशों पर देहात पुलिस थानों में तैनात 5 अधिकारियों को कर्तव्य में गंभीर चूक के कारण निलंबित कर दिया गया है। यह सख्त कदम बार-बार की गई सार्वजनिक शिकायतों के बाद उठाया गया है, जिसमें पुलिस द्वारा लापरवाही बरतने की बात सामने आई थी। विशेष रूप से अलावलपुर चौकी के अधिकार क्षेत्र में यह शिकायतें प्रमुख थीं। निलंबित किए अधिकारियों में एएसआई अवतार सिंह, कांस्टेबल बिक्रमजीत सिंह, वरिष्ठ कांस्टेबल भूपिंदर सिंह, कांस्टेबल आर्यनप्रीत सिंह, और एएसआई/एलआर जसविंदर सिंह शामिल हैं, जो जिले के विभिन्न पुलिस थानों में तैनात थे।

एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने कहा कि सस्पेंड किए गए अधिकारियों की शिकायतों लोगो द्वारा दी गई थी। लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिस की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। अलावलपुर चौकी प्रभारी एएसआई राजिंदर कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले की जांच में लापरवाही करने के आरोप में कार्रवाई की गई है।

लोहियां थाने में तैनात एएसआई अवतार सिंह को पिपली गांव में एक भूमि विवाद की अनदेखी करने और हत्या के प्रयास के मामले को सही ढंग से न संभालने के लिए निलंबित किया गया। डीएसपी शाहकोट की जांच में वे दोषी पाए गए।

भोगपुर थाने में तैनात एएसआई जसविंदर सिंह को एक विवादित मामले में प्रतिद्वंद्वी पक्ष पर अनुचित दबाव डालने के लिए निलंबित किया गया। डीएसपी आदमपुर की जांच में उन्हें दोषी पाया गया।

कांस्टेबल बिक्रमजीत सिंह, वरिष्ठ कांस्टेबल भूपिंदर सिंह, और कांस्टेबल आर्यनप्रीत सिंह को बार-बार ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित किया गया है। कांस्टेबल आर्यनप्रीत सिंह पर गैंगस्टरों के साथ संबंध रखने का भी आरोप है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -