Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: National Highway पर हुए भीषण सड़क हादसे में 5 घायल,...

Jalandhar News: National Highway पर हुए भीषण सड़क हादसे में 5 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

एक ही परिवार के पांचों सदस्यों को DMC किया रैफर

जालंधर, ENS: नेशनल हाईवे गोराया पर भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है, जहां एक्सयूवी गाड़ी का टायर फटने से हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 सदस्य घायल हो गए। घायलों की पहचान अमरीक सिंह पुत्र गुरचरण सिंह, कमल अरोड़ा पत्नी अमरीक सिंह, फतेह पुत्र अमरीक सिंह, पुष्पिंदर कौर पत्नी गुरचरण सिंह निवासी यमुनानगर और अमृत कौर पत्नी अमरजीत सिंह निवासी रूड़की के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देखते हुए लुधियाना से डीएमसी अस्पताल में रैफर कर दिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा बल के प्रभारी एएसआई सरबजीत सिंह ने बताया कि गोराया बस स्टैंड ओवर ब्रिज पर अमृतसर से यमुनानगर जा रही एक्सयूवी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में घायल हुए लोग एसएसएफ के जवानों की ओर से प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में घायलों को रैफर कर दिया। जांच के दौरान पता चला है कि हादसा गाड़ी का टायर फटने के कारण हुआ है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -