11वीं कक्षा के 2 छात्रों सहित पेट्रोल पंप का कर्मी शामिल
2 लाख की नगदी, बाइक सहित हथियार बरामद
जालंधर, ENS: पुलिस ने क्राइम की वारदातों पर नकेल कसते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख की नगदी, बाइक और हथियार बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने कहा कि उनकी टीम द्वारा भोगपुर के नजदीक पेट्रोल पंप और दूसरी एसएमवी कॉलेज के पास लूट की घटनाओं की जांच कर रही थी।
पुलिस अधिकारी ने कहाकि आदमपुर पुलिस स्टेशन में 2 एफआईआर नंबर 8 तिथि 15.01.2025 धारा 304(2) बीएनएस और 25 आर्मस एक्ट अधीन और एफआईआर नंबर 05 तिथि 16.01.2025 धारा 309(4), 109(2) तहत 3(5) BNS, और 25/27-54-59 के तहत आर्म एक्ट थाना में दर्ज की गई है। इस दौरान खुफिया सूत्रों का उपयोग करते हुए एक संयुक्त अभियान के दौरान 3 युवकों मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नी, नीतीश महे उर्फ नीति और विवेक को फ्लोरेंस होटल, शिमला, हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया, जिनमें से विवेक नामक युवक भी शामिल था जो कि नाबालिग है।
आरोपियों में से 11वीं कक्षा के 2 छात्र और पेट्रोल पंप का कर्मी भी शामिल है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद इस मामले में शामिल नवाब सिंह और सुरेश बाजपेई को भी गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से 10 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की गई। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 2 लाख की नगदी सहित घटना में प्रयुक्त अज्ञात मोटरसाइकिल व हथियार बरामद कर लिए गए है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल, एक मैगजीन और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
